आमतौर पर महिला बच्चे को जन्म दो तरह से देती है नॉर्मल डिलीवरी और दूसरा सिजेरियन डिलीवरी लेकिन इन दिनों वॉटर बर्थ भी काफी पॉपुलर हो रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और मॉडल ब्रूना अब्दुल्लाह समेत कई सेलिब्रिटीज वॉटर बर्थ के जरिए अपने बच्चे को जन्म दे चुकी हैं।

वॉटर बर्थ में डिलीवरी के दौरान महिला के शरीर में एंड्रोफिन हार्मोन ज्यादा बनते हैं, जिसके कारण दर्द कम होता है और दर्द कम होने से बच्चे को भी जन्म लेते समय ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है। वॉटर बर्थ में डिलीवरी के दौरान महिला को बहुत ज्यादा तनाव नहीं होता है।

दरअसल वॉटर बर्थ डिलीवरी भी नॉर्मल डिलीवरी ही होती है, इसमें भी महिला को प्रसव पीड़ा बर्दाश्त करनी पड़ती है। इसमें महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान गुनगुने पानी वाले टब में बैठाकर डिलीवरी करायी जाती है। सामान्य शब्दों में समझा जाए तो हल्के गर्म पानी के टब में बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया को वॉटर बर्थ कहा जाता है।

क्या वॉटर लेबर और वॉटर बर्थ एक ही है

कई बार लोग वॉटर लेबर और वॉटर बर्थ को एक ही समझ लेते हैं लेकिन ये दोनों अलग-अलग स्थितियां हैं। हालांकि दोनों में वॉटर पूल का ही इस्तेमाल होता है। अगर लेबर पेन को कम करने के लिए वॉटर पूल में महिला उतरती है तो इसे ‘वॉटर लेबर’ कहा जाता है। इस स्थिति में महिला वॉटर पूल में बच्चे को जन्म नहीं देती। लेकिन वॉटर बर्थ का मतलब है लेबर पेन कम करने के साथ, पूल में ही शिशु की डिलीवरी कराना।

वॉटर बर्थ में इसलिए कम महसूस होता है दर्द

गर्म पानी में महिलाएं रिलीफ महसूस करती हैं। इससे एड्रेनैलिन हॉर्मोन का स्तर गिरता और एंग्जाइटी कम होती है। ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिंस गुड हाॅर्मोन ज्यादा बनते हैं, जिससे दर्द कम महसूस होता है।

पानी के अंदर भी बच्चे की हार्ट बीट मॉनिटर होती है

एक्टिव लेबर पेन में जब गर्भवती वॉटर पूल में बैठती है तो उसके सपोर्ट के लिए नर्सेज और डॉक्टर रहती हैं। एक वॉटर प्रूफ डॉपलर के जरिए हर 15 मिनट पर बच्चे की हार्ट बीट सुनी जाती है।

अगर किसी महिला को पूल में एंग्जाइटी होती है या वह किसी तरह की घबराहट की शिकायत करे तो वो उसे तुरंत पूल से बाहर निकालकर बेड पर लाया जाता है।

ब्रीदिंग के लिए महिलाएं लेती हैं लाफिंग गैस

वॉटर पूल में महिलाएं नॉजल के जरिए गैस लेती हैं। इसमें लॉफिंग गैस और ऑक्सीजन मिक्स होती है। महिलाएं खुद ही इसे कंट्रोल करती हैं। इससे उन्हें दर्द में काफी राहत मिलती है।

क्या वॉटर बर्थ सभी के लिए है?

वॉटर बर्थ वही प्रेग्नेंट वुमन करा सकती हैं जिनकी प्रेग्नेंसी में कम रिस्क होते हैं। अगर मदर का ब्लड प्रेशर, पल्स, कॉन्ट्रैक्शंस, हार्ट बीट ठीक है, पैसेज पेन के साथ खुल रहा है तो वो वॉटर बर्थ का ऑप्शन चुन सकती हैं।

Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).