नेपाल के पाटन हाई कोर्ट ने राजधानी काठमांडू के मेयर को फटकार लगाई है. पाटन उच्च न्यायालय ने भारतीय फ़िल्मों की स्क्रीनिंग रोकने के मामले में फै़सला सुनाते हुए कहा है कि काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह के पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है.
उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश जारी कर मेयर बालेन को भारतीय फ़िल्मों पर प्रतिबंध लगाने से परहेज करने का निर्देश दिया है.
कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अंतिम फैसला आने तक लाइसेंस प्राप्त भारतीय फ़िल्मों की स्क्रीनिंग निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए. 
कोर्ट फ़िल्म एसोसिएशन ऑफ नेपाल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. अभी इस मामले में अंतिम फ़ैसला आना बाकी है.
क्या है मामला?
भारत में फ़िल्म आदिपुरुष पर विवाद के बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर ने सभी भारतीय फ़िल्मों पर रोक लगाने की घोषणा की थी.
नेपाल के लोगों में फ़िल्म में सीता को लेकर फ़िल्माये गए एक सीन को लेकर आक्रोश है.
नेपाल के मेयर बालेन शाह ने फ़िल्म के निर्माताओं को तीन दिन के भीतर फ़िल्म में सुधार करने की चेतावनी दी थी. ये समय बीत जाने के बाद काठमांडू में भारतीय फ़िल्मों पर रोक लगा दी गई थी.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).