अभिनेत्री नीतू कपूर ने फिल्म 'दादी की शादी' के अपने को-स्टार कपिल शर्मा की तारीफ की है। नीतू कपूर ने कपिल को एक अद्भुत व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है। नीतू का मानना है कि कपिल पूरी तरह से अपने किरदार में उतर गए थे। 
कपिल पूरी तरह से टोनी ही बन गए थे
एएनआई से बातचीत में नीतू कपूर ने 'दादी की शादी' में कपिल शर्मा के काम की तारीफ की। कपिल ने फिल्म में टोनी की भूमिका निभाई है। नीतू कपूर ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा, ‘कपिल एक अद्भुत इंसान हैं और इतने हंसमुख हैं कि उनके साथ रहना बहुत मजेदार होता है। 
उन्होंने इस फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। वो कपिल शर्मा नहीं थे। वो टोनी का किरदार निभा रहे थे। वो पूरी तरह से टोनी थे। एक पल के लिए भी आपको नहीं लगेगा कि वो कपिल शर्मा हैं, स्टैंड-अप कॉमेडियन या उनका शो या जो कुछ भी वो करते हैं। वो टोनी हैं, पूरी तरह से टोनी। उन्होंने कुछ सीन इतने शानदार तरीके से किए हैं कि मैंने उनसे कहा कि आपने बहुत अलग किया है।’ 
पूरी टीम ने काफी मेहनत की
फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए नीतू ने आगे कहा कि कपिल ने खुद को आगे नहीं रखा। जैसे कि मैं कपिल शर्मा हूं, तो सब कुछ मेरे बारे में होना चाहिए। कुछ नहीं। वो मेरे सीन, मेरे डायलॉग पर मुझसे चर्चा करते थे। वो कहते थे, 'नीतू जी इसे ऐसे बोलिए, ऐसा कीजिए, वैसा कीजिए।'
तो पूरी तरह से शामिल रहते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और इसे बहुत प्यार से बनाया है। हर कोई इसमें पूरी तरह से शामिल था। 
बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी फिल्म
आशीष आर. मोहन द्वारा लिखित और निर्देशित 'दादी की शादी' 8 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई थी। इस फिल्म में नीतू कपूर और कपिल शर्मा के अलावा रिद्धिमा कपूर साहनी, सरथ कुमार और सादिया खतीब भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).