नई दिल्ली में 8 जून को होने वाली 'इंडी' गठबंधन की बैठक को लेकर एनडीए नेताओं ने तंज कसा है। डीएमके, जेएमएम और सीपीआई की ओर से 'इंडी' गठबंधन की बैठक को बहिष्कार किए जाने को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि इन लोगों की आपस में स्वार्थ की राजनीति है। जहां स्वार्थ है, वहां सिर फुटव्वल तय है। एनडीए पूरे देश में एकजुट है, बिहार में एकजुट है।
'इंडी' की बैठक पर NDA ले रही चुटकी
बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने 'इंडी' गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए हुआ था। सब लोग बिखर गए हैं। टीएमसी में बड़ी टूट हुई है। डीएमके उनके (कांग्रेस) साथ नहीं रहना चाहता है। आने वाले वक्त में सब लोग एनडीए के साथ होंगे और एनडीए को मजबूत करेंगे। देश के विकास में योगदान देंगे। 
राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के विलेन: बीजेपी
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि 'इंडी' गठबंधन में जब तक राहुल गांधी रहेंगे तब तक कभी सफल नहीं हो सकता है इसलिए विपक्ष के नेताओं को सोचने का वक्त आ गया है कि राहुल गांधी के साथ रहना है या अपने नाव को बचाना है। राहुल गांधी ने नेतृत्व में जब तक 'इंडी' गठबंधन रहेगा पूरे विपक्षा का नाव डूब जाएगा। दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी क्षेत्रीय दलों को कभी पनपे नहीं देंगे क्योंकि राहुल गांधी सदैव इस देश के विचारधारा के खिलाफ बात करते हैं। देश विरोधी ताकत राहुल गांधी को ज्यादा पसंद है। 
इंडिया गठबंधन कुछ स्वार्थी लोगों का ग्रुप: बीजेपी
भाजपा विधायक मंगल पांडे ने कहा कि 'इंडी' गठबंधन में कभी भी निरंतरता, एकजुटता और स्थायित्व नहीं रहा है। ये स्वार्थी लोगों का कुछ समूह होता है, परिवारवादी लोगों का कुछ समूह होता है, जो लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए परिवारवाद की राजनीति करते हैं और समय-समय पर विभिन्न दलों को जोड़कर गठबंधन करते हैं। सभी दल समय-समय पर समझते रहे हैं कि वास्तव में देश के विकास की सोच के साथ बना हुआ कोई गठबंधन नहीं है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).