रिपोर्ट : LegendNews
नक्सलियों की धमकी: BJP विधायक ललन पासवान बोले, मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए
पटना। ललन पासवान ने कहा कि कुछ दिन नक्सलियों ने धमकी दी थी. 20 लाख फिरौती मांगी थी. धमकी देने वाले को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई.
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार है लेकिन सरकार में शामिल बीजेपी के एक विधायक को डर लग रहा है. गुरुवार (25 जुलाई) को बीजेपी के विधायक ललन पासवान (Lalan Paswan) ने मीडिया से कहा कि उन्हें बिहार में डर लग रहा है. उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए. जान का खतरा है. पुलिस सुनती नहीं.
बीजेपी विधायक ललन पासवान ने कहा, "हम भयभीत हैं. निरंतर धमकी नक्सलियों, पत्थर माफिया से मिल रही है. फिरौती मांगी जा रही है. कई विधायकों का यही हाल है. डर से वह लोग बोल नहीं रहे हैं लेकिन मैं बोलूंगा. सुरक्षा बढ़ाने के बजाए मेरी सुरक्षा और घटा दी गई. अपराधियों में पुलिस का डर नहीं. पुलिस अपराधियों की मिलीभगत है."
विधायक ललन पासवान ने कहा कि कुछ दिन पहले भी नक्सलियों ने हमको धमकी दी थी. 20 लाख फिरौती की मांग की थी. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. हम सीएम नीतीश कुमार और भागलपुर के एसएसपी से भी मिले. भागलपुर के एसएसपी ने एसडीपीओ 2 को इस पूरे मामले को देखने को कहा था. ललन सिंह ने कहा कि जिस फोन से धमकी दी गई वह फोन और जिसका फोन था उसको 24 घंटे के अंदर पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई. एसडीपीओ 2 ने मामले में लीपापोती कर दी. कोई कार्रवाई नहीं हुई.
सीएम नीतीश के पास है गृह विभाग
ललन पासवान ने आगे कहा, "बॉर्डर इलाके में मेरा क्षेत्र पीरपैंती है. वहां पर अवैध स्टोन का कारोबार होता है. भंडारण होगा. स्टोन माफिया हमारे घर पर हमला करता है, लेकिन फिर कार्रवाई के नाम पर पदाधिकारियों ने लीपापोती कर दी. जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं रहेंगे व उनका परिवार तो जनता का काम हम लोग कैसे कर पाएंगे?" बता दें बिहार में गृह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास है.
- Legend News

Recent Comments