रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश मंत्री बने नवीन सोनी
मथुरा। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी नवीन सोनी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय अरोड़ा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद राज्यसभा, के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बाजपेयी द्वारा की गई।
नवीन सोनी की नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा संगठन के उद्देश्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने पर नवीन सोनी ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा समाज में सेवा, सद्भाव, संस्कार और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नवीन सोनी ने राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बाजपेयी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।
- Legend News

Recent Comments