प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि खेलों के लिहाज से हाल के वर्ष बेहतरीन रहे हैं।
उन्होंने जाने माने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस पर बधाई और मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत शानदार रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। मेरी कामना है कि देशभर में खेलों की लोकप्रियता यूं ही बढ़ती रहे।’’ 
हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का जन्मदिन 
देश में ऐसे बहुत से लोग हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में इतनी महारत हासिल की कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो गया। भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है। उन्होंने अपने खेल से भारत को ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता दिलाने के साथ ही परंपरागत एशियाई हॉकी का दबदबा कायम किया। विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाता है।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).