मथुरा। पुणे में  राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 17 व 18 दिसंबर को पुणे में आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली बच्चे भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान यूथ आइकॉन 2020 कन्हैया गुर्जर, एडवोकेट विपिन कुमार, जय सिंह चौहान अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को किट देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।लक्ष्य अग्रवाल,आयेशा, आराधिका कार, हँसहूजा अग्रवाल, नित्या गुप्ता, निकुंज गुप्ता, कृषव गुप्ता, भव्यांश अग्रवाल, वंशिका खंडेलवाल, देवांश अग्रवाल, रितिक, भव्या राघव, प्रेम चौधरी, शिवांश, पाखी वर्मा, रोशनी वर्मा, विकास, आराध्या शर्मा, परम, कनिका शर्मा, श्रेयांन्वी, प्रियांशु, श्रेष्ठ, चारवी, भानी, कुनाल नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग को चयन हुआ।
जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नेशनल चैंपियनशिप पुणे के कसाई क्षेत्र में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना गर्व की बात है,।
इस अवसर पर विपिन कुमार, लकी कुमार, मयंक  हालदार, अक्षय कुमार, पवन कुमार, सुनील वर्मा,शिवम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).