रिपोर्ट : LegendNews
कछवाहा (कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय होली मिलन समारोह संपन्न
मथुरा। कछवाहा (कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय होली मिलन समारोह श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान, गोविंदपुर रोड सरस्वती कुंड स्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरेश चंद्र कुशवाहा के कार्यालय के प्रांगण में मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में लव कुश भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण मुख्य अतिथि भीष्म पाल सिंह, चंदन सिंह प्रेमी ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डालचंद कुशवाहा ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना होगा और इस पैसे को समाज की शिक्षा में लगाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष रामहेत कुशवाहा ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में लव कुश बोर्ड का गठन किया जाए।
कार्यक्रम की प्रारंभ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद कुशवाहा द्वारा सभी अतिथियों को केसरिया दुपट्टा पहनाकर एवं लव कुश भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने अपने उद्बोधन ने कहा कि विवाह समारोह में चढ़ावा, दिखावा बंद किया जाए और इस पैसों असहाय लोगों में देकर एवं शिक्षा पर खर्च करें। डालचंद कुशवाहा ने कहा कि बच्चों के साथ-साथ बच्चियों को भी शिक्षा पर आगे लाऐ। भीष्म पाल कुशवाहा में कहा कि शिक्षित बनो संगठित और संघर्ष करो तब समाज आगे बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश के सरपंच गौरीशंकर कुशवाहा, रामदयाल प्रिंसिपल साहब ने कहा की सबसे पहले हमारा फर्ज समाज में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को भी स्थान देना पड़ेगा तब समाज आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मथुरा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं शपथ ग्रहण भी कराया गया, साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार एवं कुछ विशेष लोगों को राष्ट्रीयता कार्यकारिणहिस्सेदारी दी गई।
इस मौके पर जमकर फूलों की होली एवं गुलाल की होली खेली गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर वीर बहादुर सिंह कुशवाहा ने इस होली मिलन समारोह में का समय निकालकर देश के कोने-कोने से आए समाज के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष हेमसिंह कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, मनवीर सिंह कुशवाहा, नवजीवन पत्रिका के संपादक प्रकाश चंद्र कुशवाहा, ठाकुर सीताराम कुशवाहा, रामेश्वर एडवोकेट, राम प्रकाश कुशवाहा, मिजाजी लाल कुशवाहा, महाराज सिंह कुशवाहा, राजस्थान के अध्यक्ष राम एक कुशवाहा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुशवाहा, चेतराम कुशवाहा, राजस्थान प्रदेश की महिला अध्यक्ष हेमलता कुशवाहा, मध्य प्रदेश के गौरीशंकर एवं मुरारी लाल ठेकेदार, भरतपुर संभाग के अध्यक्ष रामस्वरूप कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह, हुकम सिंह रामप्रसाद, संगठन मंत्री घनश्याम सिंह कुशवाहा, जयपुर के अध्यक्ष अमित कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र कुशवाहा एवं श्रीमती उषा कुशवाहा ने सभी का होली के अवसर पर ब्रज में पधारने पर हृदय से आभार व्यक्त किया।

Recent Comments