प्रयागराज/मथुरा। प्रयागराज माघ मेला स्थित सनातन धर्म संघ पंडाल में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु नारायण महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में संतों संग सनातनी जनमानस ने भारी संख्या में भाग लिया। यज्ञोपरांत विराट संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए संकल्प लिया।

संकल्प सभा की अध्यक्षता करते हुए विष्णु स्वामी जगतगुरु संतोष दास सतुआ बाबा ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि सदियों के संघर्ष के बाद मुक्त हुई है आज भगवान राम वहां विराजमान हुए हैं। 

इसी प्रकार भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि अति शीघ्र मुक्त हो सनातनी हिंदू जनमानस अयोध्या की तरह अधिक विलंब नहीं चाहता। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी जी महाराज ने कहा कि मुगल आक्रांताओं द्वारा तलवार के दम पर  इस्लामी ढांचा बनाया गया जो गलत है आज तक मस्जिद कमेटी पर ना तो कोई दस्तावेज है। ना ही कोई सबूत फिर भी यह लोग अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। 

हमारे द्वारा प्रयागराज हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ी जा रही है हमें भरोसा है जल्द ही अवैध कब्जा मुक्त होगा और भगवान श्री कृष्ण का दिव्या एवं भव्य मंदिर संपूर्ण परिसर में विराजमान होगा। जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉक्टर कौशलेंद्र प्रसन्नाचार्य, पुष्टिमार्गीय आचार्य श्री हरि सुरेशाचार्य ने कहा कि  माननीय न्यायालय में हिंदू पक्षकार के रूप में दिनेश फलाहारी ने संपूर्ण ऐतिहासिक प्रमाण प्रस्तुत किए हैं। जिससे यह सिद्ध हो जाएगा की मंदिर के एक भाग को तोड़कर मस्जिद का निर्माण हुआ था माननीय न्यायालय पर हमें पूर्ण भरोसा है। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प सभा को संबोधित करने वालों में कार्यक्रम प्रभारी पं राजेशपाठक, राजेंद्र तिवारी एडवोकेट, आचार्य राजेश कृष्ण शास्त्री, किसान नेता जयराम शर्मा, परमेश्वर दास जी महाराज, कन्हैयालाल कौशिक, मनोज सनातनी, परमेश्वर दास जी महाराज,ठा नरेश  सिंह सहित हजारों सनातनी हिंदुओं ने संकल्प सभा में भाग लिया।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).