मौत तो वो जिस पर जमाने को हो अफसोस,
वरना हर शख्स  पैदा होता है, यहाँ मरने के लिए। 

​भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसे अभिनेताओं की संख्या बेहद सीमित है, जिन्होंने अपने अभिनय की तीखी धार से तो पर्दा हिलाया ही, लेकिन पर्दे के बाहर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता से समाज की तकदीर बदलने का प्रयास भी किया। इस सूची में अग्रगण्य नाम है—नाना पाटेकर। संवाद अदायगी की अनूठी शैली, आँखों की आग, और सादगी से भरा व्यक्तित्व नाना को न केवल एक महान कलाकार बनाता है, बल्कि उन्हें जन-सरोकारों का एक बेजोड़ और वास्तविक नायक भी सिद्ध करता है।
नाना पाटेकर के ​अभिनय का अप्रतिम सौंदर्य 
​संवाद अदायगी  की मौलिकता में  था। नाना पाटेकर के अभिनय की सबसे बड़ी खासियत उनका 'सिग्नेचर स्टाइल' है।  अचानक रुक-रुक कर बोलना, अचानक तीखे लहजे में संवाद दागना और चेहरे के भावों में पलभर में आक्रामकता से करुणा ले आना—यह कला केवल उन्हीं के पास है।
​विविधता का कैनवास: नाना ने खुद को किसी एक दायरे में कैद नहीं रखा। 

​परिंदा (1989): 'अन्ना' के नकारात्मक चरित्र को उन्होंने जिस जीवंतता से निभाया, उसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार  मिला। 
​क्रांतिवीर (1994): 'प्रताप तिलक' के रूप में उनका वह मशहूर संवाद—"ये मुसलमान का ख़ून ये हिंदू का ख़ून, बता इसमें मुसलमान का कौन सा हिंदू का कौन सा?"—आज भी भारतीय सिनेमा में सामाजिक समरसता और आक्रोश की सबसे बुलंद आवाज़ माना जाता है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
​खामोशी (1996): एक मूक-बधिर पिता की भूमिका में उन्होंने बिना बोले केवल अपनी आँखों और शारीरिक भाषा से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
​अग्निसाक्षी, अपहरण, और वेलकम: चाहे गंभीर नाटक हो, खलनायकी हो या फिर हास्य अभिनय, नाना ने हर वर्ग के दर्शक को अपना मुरीद बनाया।
​पर्दे से परे उनकी जिंदगी सरोकारों की बात की जाए तो जन-सरोकार और 'नाम फाउंडेशन'
​फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध, लग्जरी और चमक-दमक से कोसों दूर नाना पाटेकर का दिल हमेशा ज़मीन से जुड़े मुद्दों के लिए धड़कता रहा है। वे केवल मंच से भाषण देने वाले कलाकार नहीं, बल्कि धरातल पर उतरकर काम करने वाले जन-सेवक थे।​

जब महाराष्ट्र का मराठवाड़ा क्षेत्र सूखे की चपेट में था और कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने पर मजबूर थे, तब नाना पाटेकर खामोश नहीं बैठ सके। उन्होंने खुद पीड़ित किसान परिवारों के घर-घर जाकर आर्थिक मदद पहुँचाई और उनका ढांढस बंधाया। वर्ष 2015 में नाना पाटेकर ने प्रसिद्ध मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर 'नाम फाउंडेशन' की नींव रखी।

इस संस्था के माध्यम से नदियों को पुनर्जीवित करने, ताल-तलैयों की सिल्ट निकालने, जल संचयन के लिए चेक डैम बनाने और सूखाग्रस्त गाँवों को आत्मनिर्भर बनाने का अभूतपूर्व काम किया गया। 'नाम फाउंडेशन' ने हजारों किसान परिवारों के पुनर्वास, उनकी विधवाओं को स्वरोजगार देने और उनके बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाया।
​
​नाना पाटेकर की सबसे बड़ी पहचान उनकी सादगी है। करोड़ों की कमाई और अपार प्रसिद्धि के बावजूद वे एक बेहद साधारण जीवन जीते हैं। वे बेबाकी से हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं, चाहे वह देश के सैनिकों का सम्मान हो, जल संकट हो या भ्रष्टाचार। उनका मानना है कि एक कलाकार की समाज के प्रति भी उतनी ही जिम्मेदारी होती है, जितनी पर्दे पर अभिनय करने की।

​नाना पाटेकर एक ऐसे दुर्लभ व्यक्तित्व थे जो कला को केवल मनोरंजन का साधन नहीं मानते, बल्कि उसे जन-चेतना और बदलाव का माध्यम बनाते। उनकी फ़िल्में जहाँ दर्शकों के दिलों में सिनेमाई छाप छोड़ती, वहीं उनकी समाज सेवा लाखों असहाय जिंदगियों के लिए उम्मीद की किरण बनी। वास्तव में नाना पाटेकर भारतीय कला जगत और जन-जीवन के एक ऐसे बेजोड़ नायक थे, जिनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

 - विवेक दत्त मथुरिया

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).