म्यांमार में ‘यागी’ तूफान की वजह से आई बाढ़ में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. देश की सैन्य सरकार का कहना है कि इस बाढ़ में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अब भी 80 से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. ‘यागी’ इस साल एशिया से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली तूफ़ान भी है.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर की शुरुआत में वियतनाम, लाओस, थाईलैंड और म्यांमार में तूफ़ान की वजह से 500 से भी ज़्यादा मौतें हुई हैं.
म्यांमार में यागी की वजह से बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं. कई सारे गांव डूब गए हैं.
साथ ही म्यांमार में कई एकड़ में लगाई गई फ़सलें भी बर्बाद हो गई हैं. संयुक्त राष्ट्र ने भी चेताया है कि यहां पर पांच लाख से भी ज़्यादा लोगों के लिए तत्काल खाने, पीने के पानी, आवास और कपड़ों का इंतज़ाम किए जाने की ज़रूरत है.
संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि ‘यागी’ तूफ़ान ने राजधानी नेपिडॉओ समेत म्यांमार के नौ और राज्यों में तबाही मचाई है. म्यांमार साल 2021 से ही गृह युद्ध का सामना भी कर रहा है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).