रिपोर्ट : LegendNews
एमवीडीए के सचिव की कड़ी कार्रवाई से हड़कंप, वृंदावन में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मथुरा। अवैध निर्माण को लेकर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने तल्ख तेवर कर लिए हैं। आज प्राधिकरण के बुलडोजर ने अनेक स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की, जिससे भू माफियाओं में हड़कम्प मच गया।
एमवीडीए के उपाध्याय श्याम बहादुर सिंह के निर्देश पर सचिव आशीष कुमार सिंह ने मय पुलिसबल के मंगलवार को वृंदावन में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर से पर प्रहार किया। सौभरिवन पास खादर क्षेत्र में निर्माणाधीन व अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही वाद संख्या 2025/0000696 बालचंद चरण दास, वाद संख्या 289 हरि बाबा व अन्य, वाद संख्या 208 जितेंद्र तिवारी, वाद संख्या 287 रामनाथ वह पवन गौतम, वाद संख्या 291 चंदनसिंह, वाद संख्या 210 बैद्यनाथ महाराज व एक साइड ऑफिस तथा उसकी बाउंड्री वॉल अन्य अवैध भू विभाजन की बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार सचिव सगरू सिंह ध्वस्तीकरण के दौरान प्रवर्तन दल के साथ थाना वृंदावन का आवश्यक पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर सचिव श्री सिंह ने स्पष्ट कहा कि आगे भी अवैध निर्माणों पर कार्यवाही जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। प्रदेश सरकार के मानकों एवं नियमों के अनुसार काम होगा। लोग सीधे प्राधिकरण पहुंच कर आमनी समस्याएं दूर कराएं।
-Legend News

Recent Comments