मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण का बुलडोजर आज 8 दिसंबर पूर्वान्ह में राधाकुण्ड-राल मार्ग पर गरज उठा। यहां अवैध रूप से कालोनी बनाकर बेचे जा रहे प्लाटों की दीवारों को जमीन में मिला दिया गया। प्राधिकरण की जद में हो रहे अवैध निर्माणों का जल्द नक्शा पास कराने की चेतावनी भी दी गई। 

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के निर्देश पर सचिव आशीष कुमार सिंह मय अधीनस्थ कार्मिक व पुलिस फोर्स के सोमवार को मौजा मघेरा में सीताराम आश्रम के सामने राधााकुण्ड-राल मार्ग पर जा धमके। यहां कालोनी विंदावली रेजीडेंसी खसरा नंबर 281/2 एवं 285 के स्वामी राजेंद्र सिंह राजपूत को पूर्व में नोटिस भी दिया गया था। विंदावली रेजीडेंसी वाद संख्या 2025/0000400 की सभी प्रकार की दीवारों को जमीन में मिला दिया गया। 

निकट ही दूसरी कार्यवाही में श्री सोहनलाल शर्मा निवासी वाटी की हनुमत विहार आवासीय कालोनी वाद संख्या 2025/0000775 के द्वारों पर बुलडोजर से प्रहार कर ध्वस्त किया गया। इस मौके पर एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि एमवीडीए का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। समय रहते लोगों को एमवीडीए पहुंच कर अपनी कालोनी अथवा मकान का नक्शा पास करा लेना चाहिए। यदि समय रहते यह कार्यवाही नहीं की गई तो बुलडोजर की कार्यवाही एवं अन्य खर्चे भी अवैध रूप से कालोनी बनाने वाले को ही वहन करने होंगे। ध्वस्तीकरण के मौके पर एमवीडीए का प्रवर्तन दल एवं थाना जैत का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).