मथुरा। मथुरा वृंदावन व‍िकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन अवैध कालोनियों में चल रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। इस तरह MVDA ने 92 हजार वर्ग मीटर भूभाग से निर्माण कार्य पूरी तरह हटा दिया। साथ ही आगे भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के संकेत दिए हैं।

आज सोमवार को NH19 स्थित श्रीजी बाबा स्कूल के सामने श्री आदर्श कुमार द्वारा श्री कृष्णा डवलपर्स कालोनी का निर्माण 50000 वर्ग मीटर में किया जा रहा था। इसमें सड़क, नाली का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। एमवीडीए से नक्शा पास नहीं कराया गया था। 

वहीं दूसरी कालोनी संस्कृति विश्वविद्यालय के सामने प्रमोद कुमार एवं लाखन ने 30000 वर्ग मीटर भू भाग पर नाली, सड़क का निर्माण किया गया था। अनाधिकृत रूप से भू-विभाजन कर कॉलोनी का विकास किए जाने पर प्राधिकरण ने वाद संख्या 2025 दर्ज किया था। 

इसके अलावा तीसरी कालोनी 12000 वर्ग मीटर में वैंकटेश कुमार ने  मौजा जैंत में अनाधिकृत रूप से डवलप की, जिसे ध्वस्त कर दिया गया।

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही मथुरा वृंदावन व‍िकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी एन के आदेश पर एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में की गई। इस मौके पर छाता थाना पुलिस एवं एमवीडीए के प्रवर्तन दल मौजूद रहा। आगे भी विभाग के सचिव ने अवैध कालोनियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने के संकेत दिए हैं।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).