उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क पर नमाज़ अदा करने के आरोप में पुलिस ने मस्जिद के इमाम समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की है.
नमाज़ पढ़ते हुए वायरल वीडियो शुक्रवार14 जुलाई 2023 की दोपहर क़रीब एक बजे का है. वीडियो में कुछ लोग रहमान मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे हैं. वीडियो नमाज़ियों के पीछे से फिल्माया गया है.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की और खतौली निवासी मस्जिद के इमाम नसीम समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है.
जिस रहमान मस्जिद का ये वीडियो वायरल हुआ है, वो शहर कोतवाली इलाके के रहमतनगर के फव्वारा चौक के पास स्थित है. 
मुक़दमा कोतवाली में तैनात धर्मेंद्र श्योराण की तरफ़ से आईपीसी की धारा 341 के तहत दर्ज कराया गया है.
एफ़आईआर में कहा गया है कि कुछ लोगों ने रास्ता रोककर सड़क पर जानबूझकर नमाज़ पढ़ी, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पडा.
वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी आयुष विक्रम बताते हैं, "शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़क पर नमाज़ नहीं पढ़ी जा सकती है. ऐसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के निर्देश हैं."
उन्होंने आगे कहा, "पूरे मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).