मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि के दृष्टिगत मंगलवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन के बार्ड नंबर 5 भरतपुर गेट  मलिन बस्ती में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की संस्था नेचर ग्रीन ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 
अपर नगर आयुक्त ने स्वयं रोड से कचरे को उठाकर सफाई की। अपर नगर आयुक्त ने बताया की स्वयं निरीक्षण कर व जनता के द्वारा फीडबैक लिया गया है। जिसमें लोगों का कहना है नगर निगम की पूरी टीम बार्ड को स्वच्छ रख रही है। प्रतिदिन डोर टू डोर उठने वाला कूड़ा भी समय से उठ रहा है।

 नगर के सभी बार्ड स्वच्छ रहें, इसके लिए नगर निगम की टीम हमेशा प्रयासरत रहती है। उन्होंने जनता से भी सहयोग करने की अपील की। टीम ने दुकानदारों व लोगों के घर-घर जाकर समझाया। 

इस दौरान परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 से 12 जून तक जोन के दो बार्डो की मलिन बस्तियों में सफाई अभियान जारी है। इस दौरान ऑपरेशन प्रभारी अभिषेक बाजपेई , उत्तम शर्मा, गिरीश कुमार गौरव ठाकुर वंदना आदि मौजूद रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).