मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच एक नया मोड़ देखने को मिला है। शिवाजी पार्क में ही अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ लोग प्रदर्शन करते दिखे। अभिजीत दीपके और सीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ये लोग ड्रामेबाजी कर रहे हैं। हम प्रदर्शन करने वाले मुंबई के युवा हैं। बता दें कि मुंबई में खुद को ‘जेन नेक्स्ट मुंबई’ का सदस्य बताने वाले लोगों के एक ग्रुप, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। 
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक शख्स ने कहा कि अभिजीत दिपके जैसे लोग संविधान को खत्म करने की बात करते हैं। प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति के नीचे इसलिए जुटे हैं, क्योंकि वे संविधान के सम्मान और उसकी रक्षा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के व्यवहार पर आपत्ति जताई। वहीं एक और प्रदर्शनकारी ने कहा कि "हम संविधान की रक्षा करना जानते हैं, संविधान का सम्मान करना जानते हैं। मुंबईकर कॉकरोच जनता पार्टी का व्यवहार नहीं सहेगा।" 
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने गांधी जयंती के दिन यानी 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन कर रही है। पार्क और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं प्रदर्शन के दौरान CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश के युवा पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सब बाहर आए थे और इस बार भी, ज्ञानेश कुमार के साथ ऐसा ही होने वाला है। सीजेपी ने ये भी कहा कि उनका प्रदर्शन बिना ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खत्म नहीं होने वाला है।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).