रिपोर्ट : LegendNews
सपा मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष बने मुकेश सैनी का किया स्वागत
मथुरा। भाजपा के कोर वोटर कहे जाने वाले सैनी समाज से जुझारू कर्मठ संघर्षशील मुकेश सैनी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनोद सविता ने मुकेश सैनी को माला व पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया।
इसके साथ ही समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी सुमित लोधी, फैजान आदि ने प्रदेश सचिव विनोद सविता व मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सैनी का गुलदस्ता भेंट कर व फूल मालाओं से गगनभेदी नारों के बीच जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों की विश्वसनीय हितेषी है मुकेश सैनी के नेतृत्व में मथुरा महानगर के मजदूर व पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर के राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ेगा और 2027 में सरकार बनाने में पीडीए अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
मुकेश सैनी ने शीर्ष नेतृत्व एवं स्वागत करने वालों का आभार व्यक्त किया। मुकेश सैनी को मजदूर सभा का महानगर अध्यक्ष बनने पर महानगर अध्यक्ष रितु गोयल, ओमपाल सैनी, अभिषेक यादव, रिषि अग्निहोत्री, भगवती चतुर्वेदी, देवेन्द्र निषाद, सुरेश यादव, इमरान अब्बास, जय शर्मा, शिवम शर्मा, नेत्रपाल सिंह, बल्लभभाई कुशवाहा, कैलाश निषाद, मनीष आजाद, बलवीर सैनी, अनिल वर्मा, डा. राजकुमार सैनी, देवकीनंदन कश्यप, पीतम सैनी, संतोष सैनी, गोविंद सैनी, आकाश सैनी, गोपाल सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, राज गब्बर, मुकेश सैनी, जसवंत सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश सैनी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।
- Legend News

Recent Comments