रिपोर्ट : LegendNews
मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025: राधा कुंड, कुसुम सरोवर तथा मानसी गंगा पर फ्लड पुलिस बल तैनात
गोवर्द्धन/मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा गोवर्धन कस्बा में स्थित राधा कुंड, कुसुम सरोवर तथा मानसी गंगा में फ्लड पुलिस बल की टीमों के द्वारा निरंतर रिवर पेट्रोलिंग की जा रही है।
यद्यपि मेला की अवधि में सुरक्षा की दृष्टिकोण से समस्त सरोवर की बैरिकेडिंग (Barricading) की गई है फिर भी बैरिकेड्स को पार करके कोई गहरे सरोवर में स्नान हेतु न उतर जाए इसके लिए प्रशिक्षित डायवर्स की टोटल 9 टीम लगाई गई हैं जो कि सरोवर के गहरे पानी में स्नान हेतु सभी को लगातार रोक रही है तथा सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि स्नान केवल प्रशासन द्वारा लगाए गए पवित्र मानसी गंगा के फब्बारा के जल में ही स्नान करें।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मथुरा तथा प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन के द्वारा आज प्रातः 4 बजे फ्लड टीम के साथ रिवर पेट्रोलिंग बोट से मानसी गंगा कुंड की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त की, परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से बातचीत कर लिया फीडबैक
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों के साथ मुड़िया पूर्णिमा मेला 2025 के दृष्टिगत पैदल गश्त कर परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं से बातचीत कर फीडबैक लिया गया व अस्थायी चिकित्सा शिविरों तथा साफ-सफाई का निरीक्षण कर संबंधित को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
- Legend News

Recent Comments