मुंबई। आज मंगलवार 12 मई को अचानक सोशल मीडिया पर खबर आई कि मौनी और सूरज ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने साथ की कुछ ही तस्वीरें इंस्टाग्राम रखी है, और बाकी सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दी है. 

अलगाव की अफवाहों के बीच सूरज का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट की भी खबर मिली, जिसके बाद मीड‍िया ने दोनों के इंस्टाग्राम को चेक किया, जिसमें यह पाया गया कि यह खबर सच है कि दोनों ने ना सिर्फ एक-दूसरे को अनफॉलो किया है, बल्कि सूरज ने अपना अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है.

जहां मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सूरज के साथ सिर्फ कुछ ही तस्वीरें रखी हैं, जिनमें उनकी शादी की तस्वीर भी शामिल है. वहीं ऐसा लगता है कि उन्होंने शादी से जुड़ी बाकी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं. दूसरी ओर, सूरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से मौनी के साथ वाली सभी तस्वीरें हटा दी हैं. वहीं, कुछ देर के बाद उन्होंने अपना अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज नांबियार एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. उनका जन्म बेंगलुरु में हुआ था. वह काम के सिलसिले में दुबई में रहते थे. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की है. यह भी कहा जाता है कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दुबई में अपने पिता का बिजनेस संभाल लिया था.

लव स्टोरी
मौनी रॉय ने सूरज नांबियार के साथ अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 2019 में दुबई में नए साल के जश्न के दौरान कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी. दो साल तक डेट करने के बाद, मौनी मंदिरा बेदी के घर पर सूरज के माता-पिता से मिलीं.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).