संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को यह जानकारी दी है.
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने बताया, ‘‘संसद का मानसून सत्र-2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी.’’
उन्होंने राजनीतिक दलों से इस सत्र के दौरान संसदीय कार्य में रचनात्मक सहयोग करने की अपील की है.
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कामकाज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं.’’ 
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मानसून सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में ही होगी. लेकिन कुछ दिन बाद इसे नए संसद भवन में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन किया था.
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के एकजुट होने के प्रयास, समान नागरिक संहिता जैसे मसलों के कारण संसद के इस सत्र में खींचतान देखने को मिल सकती है.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).