कई हिट फिल्मों की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा एक बार फिर मुश्किल में फंस गई हैं। उनके खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेरणा अरोड़ा करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में पहले ही जेल की हवा खा चुकी हैं। 2018 में उन्हें इकॉनामिक ऑफेंस विंग (EOW) ने गिरफ्तार किया था। तब वह करीब 8 महीने जेल में रहने के बाद बाहर आ गई थीं। 
एएनआई के मुताबिक प्रेरणा अरोड़ा पर 31 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। प्रेरणा को बुधवार (20 जुलाई) को ईडी के सामने पेश होना था। चूंकि वह इस वक्त मुंबई में नहीं हैं, इसलिए उनके वकील ईडी के दफ्तर पहुंचे और समय मांगा। 
तब प्रेरणा अरोड़ा ने अपनी इस गलती को स्वीकार करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि अब वह एक नई शुरुआत करेंगी। उन्होंने कई सारी गलतियां की हैं। प्रेरणा अरोड़ा ने कहा था कि अब वह दोबारा से फिल्में प्रोड्यूस करेंगी। प्रेरणा अरोड़ा ने अक्षय कुमार से लेकर शाहिद कपूर तक, कई एक्टर्स की हिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इनमें 'रुस्तम', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'पैडमैन' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्में शामिल हैं।
प्रेरणा अरोड़ा पर कई फाइनेंसरों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उन्होंने कई लोगों के पैसे वापस नहीं किए हैं। मुश्किल तब और हुई जब वाशु भागनानी और उनके प्रोडक्शन हाउस ने प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ नोटिस भेजा था। वाशु भागनानी ने तब प्रेरणा अरोड़ा से करीब 31.6 करोड़ रुपये वापस देने की मांग की थी।
-Compiled by Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).