ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित एक कार्यक्रम में होस्ट ने सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई से जुड़ा एक नया लिखित संदेश पढ़ा, जिसमें अमेरिका को 'भूल न सकने वाला सबक' सिखाने की चेतावनी दी गई है.
संदेश में कहा गया है कि समझौते के उल्लंघन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की कोई अहमियत या विश्वसनीयता नहीं है.
लिखित संदेश में आगे कहा गया, अमेरिका ने एक बार फिर अपना असली चेहरा दुनिया के सामने दिखा दिया है. उसके कदम यह साबित करते हैं कि उसकी नीतियां झूठी, भरोसे के लायक नहीं और धोखे से भरी हैं.
संदेश में कहा गया, अगर अमेरिका युद्ध भड़काने की कोशिश करेगा, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. ईरान और उसके सहयोगी अमेरिका को ऐसा जवाब देंगे, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेगा.
गौरतलब है कि अपने पिता के बाद सर्वोच्च नेता का पद संभालने के बाद से मोजतबा ख़ामेनेई न तो सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं और न ही उन्होंने कोई ऑडियो या वीडियो संदेश जारी किया है. अब तक उनके नाम से जुड़े सभी संदेश केवल लिखित रूप में ही सामने आए हैं.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).