मु्ंबई। उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के करीब दो साल बाद मोहसिन अख्तर मीर ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है. उन्होंने निधा भट्ट के साथ शादी रचाई और सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा था. दोनों ने साल 2016 में शादी की थी और उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे. हालांकि, समय के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए और उनका रिश्ता खत्म हो गया. अब तलाक के करीब दो साल बाद मोहसिन ने एक बार फिर शादी कर अपनी जिंदगी में नए चैप्टर की शुरुआत की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहसिन अख्तर मीर ने निधा भट्ट के साथ शादी की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आए.

मोहसिन अख्तर मीर मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया से जुड़े रहे हैं. हालांकि, उनकी पहचान सबसे ज्यादा उर्मिला मातोंडकर के साथ रिश्ते की वजह से बनी थी. तलाक के बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा. ऐसे में उनकी दूसरी शादी की खबर ने लोगों को चौंका दिया है. वहीं उर्मिला मातोंडकर की बात करें, तो वो लंबे समय से फिल्म और राजनीति दोनों में एक्टिव रही हैं. तलाक के बाद उन्होंने भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा पब्लिक बयान नहीं दिए. अब मोहसिन की दूसरी शादी के बाद एक बार फिर दोनों का नाम चर्चा में आ गया है.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).