रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के हित में काम करते हैं और उन पर भारतीय लोगों के ख़िलाफ़ फैसला लेने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जा सकता और ना ही मजबूर जा सकता है.
रूस के पब्लिक ब्रॉडकास्टर आरटी ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें पुतिन एक मंच पर बैठे हैं और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ़ कर रहे हैं.
40 सेकेंड के वीडियो में पुतिन कहते हैं, "रूस और भारत के संबंध लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और इसकी मुख्य वजह प्रधानमंत्री मोदी की नीति है. मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि मोदी को कोई भारत के हित के खिलाफ़, भारतीय लोगों के ख़िलाफ़ फ़ैसला लेने के लिए डरा, धमका या मजबूर कर सकता है."
"मैं जानता हूं, उन पर दबाव है. वैसे हमने कभी उनसे इस बारे में बात भी नहीं की. मैं बस बाहर से यह देख रहा हूं कि क्या हो रहा है."
उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी मैं हैरान हो जा जाता हूं जिस तरह से वो भारतीय लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए सख्त रुख़ अपनाते हैं." 
इससे पहले पुतिन ने पीएम मोदी को "बुद्धिमान व्यक्ति" कहा था और कहा था कि उनके नेतृत्व में भारत काफ़ी प्रगति कर रहा है.
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).