रिपोर्ट : LegendNews
मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इंदिरा की तरह इमरजेंसी नहीं लगाई
शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी है। शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह से लेकर अपनी आगे की जर्नी सहित कई सवालों के जवाब दिए। पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कॉकरोच जनता पार्टी और पेपर लीक आंदोलन को हैंडल करने के भाजपा के तरीके को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को एक ‘बुरा तानाशाह’ बताते हुए इस्तीफे की मांग भी कर दी।
बरखा दत्त के साथ ‘इनसाइड आउट’ पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, भाजपा उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती, लेकिन अब भी वे कहेंगे कि भाजपा अन्य पार्टियों के मुकाबले अब भी सबसे बेहतर है। हाल ही में नीट पेपर लीक को लेकर हुए आंदोलन के दौरान भाजपा की ओर से देर से मिले रिस्पॉस का जिक्र किए जाने पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि भाजपा एक विशाल टीम है और इसीलिए निर्णय लेने में कभी कभी देर हो सकती है।
भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती…
शहजाद पूनावाला ने कहा, मैंने अब भाजपा छोड़ दिया है। अब भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ना बाल बांका कर सकती है, ना मुझे पैसा दे रही है… लेकिन मैं फिर भी पूरी ईमानदारी से कहूंगा कि भाजपा में फिर भी शर्म लाज है। भाजपा बेशरम पार्टी नहीं है। भाजपा ने कुछ भी किया पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ।… उन्होंने आगे कहा, लेकिन क्या कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया?... पंजाब का उदाहरण लीजिए। 6 पेपर लीक हुए। वहां के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं लिया? झारखंड के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं लिया?
शहजाद पूनावाला ने आगे पीएम मोदी को एक ‘बुरा तानाशाह’ बताया। उन्होंने कहा, भाजपा और मोदी जी मैं एक नाकामी बताता हूं। वे एक बहुत बुरे तानाशाह हैं। मैं उन्हें इसमें 100 में से 0 नंबर देता हूं। मैंने मोदी जी कहा कि आप इस्तीफा दे दो। आप फेलियर हो। ना उन्होंने इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी लगाई, ना अन्ना हजारे जैसे आंदोलनकारियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाया, ना उन्होंने राहुल गांधी के पिता की तरह मीडिया को सप्रेस करने की कोशिश की, ना सोनिया गांधी की तरह किताबें बैन कराईं।
राहुल गांधी पर क्या बोले?
पॉडकास्ट में जब उनसे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़े सवाल पूछे गए तब शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने आप में कुछ सुधार जरूर किए हैं। उन्होंने कहा, अगर आप मुझसे पूछे कि राहुल गांधी ने 2009 से 2026 में खुद में सुधार किए हैं, तो यह जरूर सच है। उन्होंने बदलाव जरूर किए हैं लेकिन उतना नहीं जितना जरूरी है।… राहुल गांधी के साथ दिक्कत ये है कि उन्हें लगता है उन्हें सब-कुछ पता है। उन्होंने यह कहा कि उनमें और राहुल गांधी में एक समानता है। उन्हें भी मेरी तरह पता है कि सीजेपी का मूवमेंट को अरविंद केजरीवाल ने फंड किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी है।
-Legend News

Recent Comments