राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. भारतीय वायुसेना के मुताबिक पायलट ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से पहले ही खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था. बताया जात है कि वायुसेना के सूरतगढ़ स्टेशन से विमान ने उड़ान भरी थी. वायुसेना के अनुसार उड़ान भरने के साथ ही तकनीकी गड़बड़ी सामने आई. पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन को दी. इसके बाद पायलट विमान से बाहर निकलने में कामयाब हो गया. 
यह लड़ाकू विमान बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा. हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं. वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच बैठाई है. 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).