रिपोर्ट : LegendNews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया में अब तक का अपना सबसे बड़ा 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का वादा किया.
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने घोषणा की है कि वह भारत में एआई के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और स्किल बिल्ड के लिए 17.5 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं, जो एशिया में उनकी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है. उन्होंने कहा कि इससे भारत के एआई फर्स्ट में मदद मिलेगी।
-Legend News

Recent Comments