रिपोर्ट : LegendNews
मेटा थिएटर फेस्टिवल 2025: देश के 10 सर्वश्रेष्ठ नाटकों का होगा मंचन
नई दिल्ली। रंगमंच के प्रतिष्ठित महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) का 20वां संस्करण 13 से 20 मार्च, 2025 तक दिल्ली के कमानी सभागार और श्री राम सेंटर में आयोजित होगा। इस सप्ताह भर चलने वाले महोत्सव में देश भर से चुने गए 10 सर्वश्रेष्ठ नाटकों का मंचन किया जाएगा। ये नाटक न केवल जूरी सदस्यों के के लिए होंगे, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी के रंगमंच प्रेमियों को भी भारतीय रंगमंच की विविधता और प्रतिभा से रूबरू होने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेंगे।
मेटा फेस्टिवल के 20वें संस्करण लिए जूरी जिसमें थिएटर और फिल्म अभिनेत्री और थिएटर निर्देशक, लिलेट दुबे; सेट, मशहूर पपेटटियर दादी पुदुमजी; नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रमुख ब्रूस गुथरी,तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा और इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक और दिल्ली म्यूजिक सोसाइटी के अध्यक्ष सुनीत टंडन शामिल हैं।
2025 सीज़न के लिए, फेस्टिवल को भारत के 25 राज्यों से 367 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, साथ ही दो अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियाँ भी मिलीं। शॉर्टलिस्ट में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के नाटक शामिल हैं। हमेशा की तरह, महोत्सव ने समावेशिता और विविधता को अपनाया है, जिसमें 47 भारतीय भाषाओं और बोलियों में प्रविष्टियाँ प्रस्तुत की गई हैं। अंतिम 10 नामांकनों में हिंदी, मलयालम, बंगला, कन्नड़, संस्कृत, बुंदेली और अंग्रेजी में नाटक शामिल हैं।
मेटा 2025 का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रख्यात लेखिका, अनुवादक, पत्रकार और रंगमंच समीक्षक शांता गोखले को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मेटा के 20 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। शांता गोखले भारतीय कला और साहित्य जगत की एक अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को गहराई से छुआ है। उन्हें विशेष रूप से उनके दो उत्कृष्ट मराठी उपन्यासों, 'रीता वेलिंकर' और 'त्या वर्षी' के लिए जाना जाता है। इन दोनों कृतियों को सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के लिए महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मेटा थिएटर फेस्टिवल 2025: कार्यक्रम की रूपरेखा
· 13 मार्च 2025, कमानी सभागार, 8 बजे: चंदा बेदनी (हिंदी), निर्देशक: अनिरुद्ध सरकार, रंगकर्मी, भोपाल, अवधि: 1 घंटा 40 मिनट
· 15 मार्च 2025, श्रीराम सेंटर, 6 बजे: दशानन स्वप्नसिद्धि (कन्नड़), निर्देशक: मंजू कोडागु, भालिरे विचित्रम, कर्नाटक, अवधि: 1 घंटा 15 मिनट
· 15 मार्च 2025, कमानी सभागार, 8 बजे: स्वांग - जस की तस (हिंदी और बुंदेली), निर्देशक: अक्षय सिंह ठाकुर, रंगभारन कल्चरल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, जबलपुर, अवधि: 1 घंटा 25 मिनट
· 16 मार्च 2025, श्रीराम सेंटर, 6 बजे: बी-लव्ड: थिएटर, म्यूजिक, क्वीयरनेस, एंड इश्क! (हिंदी/अंग्रेजी), निर्देशक: सपन सरन, तमाशा थिएटर, मुंबई, अवधि: 1 घंटा 20 मिनट
· 16 मार्च 2025, कमानी सभागार, 8 बजे: जीवंती मालाखा (मलयालम), निर्देशक: ओ.टी. शाजहान, एथलीट कायिका नाट्यवेदि, पालक्काड, केरल, अवधि: 1 घंटा 40 मिनट
· 17 मार्च 2025, श्रीराम सेंटर, 6 बजे: निःसंगो ईश्वर (बांग्ला और संस्कृत), निर्देशक: सुमन साहा, बंगाल रिपर्टरी, कोलकाता, अवधि: 1 घंटा 22 मिनट
· 17 मार्च 2025, कमानी सभागार, 8 बजे: कांडो निंगल एंटे कुट्टिये कांडो (हैव यू सीन माय सन?) (मलयालम), निर्देशक: कन्नन पलक्कड़, नवरंग पलक्कड़, पल्लकड़, केरल, अवधि: 1 घंटा
· 18 मार्च 2025, श्रीराम सेंटर, 6 बजे: बॉब मार्ले फ्रॉम कोडिहल्ली (कन्नड़), निर्देशक: लक्ष्मण के.पी., जंगम कलेक्टिव, बैंगलोर, अवधि: 1 घंटा 30 मिनट
· 18 मार्च 2025, कमानी सभागार, 8 बजे: मतियाह 22:39 (कन्नड़), निर्देशक: अरुण लाल, अस्तित्व मंगलुरु, मंगलुरु, अवधि: 1 घंटा 30 मिनट
· 19 मार्च 2025, श्रीराम सेंटर, 6 बजे: पोर्टल वेटिंग (अंग्रेजी), निर्देशक: अभि ताम्बे, अभि ताम्बे, बैंगलोर, अवधि: 1 घंटा 14 मिनट
· 20 मार्च 2025, कमानी सभागार, 7 बजे: मेटा 2025 पुरस्कार समारोह
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वाईस प्रेसिडेंट ,हेड कल्चरल आउटरीच जय शाह ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "महिंद्रा समूह 20वें वार्षिक महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। मेटा न केवल कलाकारों को प्रेरित करता है बल्कि दर्शकों को भी रंगमंच की ओर आकर्षित करता है। यह हमारे देश में रंगमंच के विकास और प्रोत्साहन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक 20वें वर्ष में, हम देश भर से आई सर्वश्रेष्ठ नाट्य प्रतिभाओं के प्रदर्शन के एक अद्भुत सप्ताह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक, संजय के. रॉय ने कहा, "मेटा भारतीय रंगमंच की अद्भुत विविधता और उत्कृष्टता का प्रतीक है। मेटा 2025 देश भर की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है और उन्हें सम्मानित करता है। अपने 20वें वर्ष में, यह उत्सव न केवल रंगमंच समुदाय को जीवंत बनाए रखने का काम करता है, बल्कि कलाकारों के बीच संबंधों को मजबूत करने और मंच पर विविध कहानियों को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।"
2025 में 20वां मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 14 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करेगा, साथ ही 13 प्रतिस्पर्धी श्रेणियां भी होंगी जैसे कि सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ स्टेज डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ लाइट डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ साउंड और संगीत डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइन, मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष), मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला), सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष), सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला), सर्वश्रेष्ठ मूल स्क्रिप्ट, सर्वश्रेष्ठ एन्सेम्बल और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर। नामांकनों की पूरी सूची और विवरण नीचे सूचीबद्ध हैं और www.metawards.com पर ऑनलाइन भी देखे जा सकते हैं।
- Legend News
Recent Comments