मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं पदाधिकारि‍यों ने मथुरा महानगर के वार्ड नंबर 45 राधा कृष्ण वाटिका बार्ड न 24 चंदन नगर में सड़क निर्माण की मांग के लिए व मथुरा महानगर में पीने के मीठे पानी सफाई व्यवस्था की मांग के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। अपर आयुक्त सौरव सिंह को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की अपर आयुक्त सौरभ सिंह में जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
 
भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं पदाधिकारि‍यों ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत नारे लगाते हुए मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा क‍ि वार्ड नंबर 45 राधा कृष्ण वाटिका में सड़क निर्माण की मांग के लिए कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। सड़क का टेंडर भी पास हो गया है लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया जा रहा है। मथुरा महानगर में पीने के मीठे पानी की समस्या सुरसा की तरह मुंह फाड़ हुए हैं, पूरे मथुरा महानगर में पीने के मीठे पानी पर जल माफियाओं का राज है। जनता के लोग अपनी शिकायत लेकर के मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय जाते हैं तो निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर जलकल जी एम जनता के साथ में अभद्र व्यवहार करते हैं।

जनता को समाधान दिवस में धमकाया जाता है, नगर आयुक्त व अपर आयुक्त सभी समस्याओं के समाधान के लिए आदेश करते हैं लेकिन उनके नीचे के अधिकारी उनके आदेश को नहीं मानते। नगर आयुक्त द्वारा समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाता है लेकिन मथुरा वृंदावन नगर निगम का स्टाफ जनता की नहीं सुनता। जब मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त नहीं होते हैं तो समाधान दिवस में जनता को धमका कर बाहर निकाला जाता है। 

मथुरा  महानगर के समस्या के लिए जनता समाधान के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम जाती है लेकिन वापस उनको लौटना पड़ता है उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। नगर आयुक्त के आदेश को मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारी हवा में उड़ा देते हैं। मथुरा महानगर के चौबिया पाडा क्षेत्र में जनता के पीने के मीठे पानी के लिए एक पंप था जिसको नगर निगम के ठेकेदार द्वारा उखाड़ दिया गया। पूरे क्षेत्र में जनता खारे पानी से अपना जीवन ज्ञापन कर रही है, मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारी जनता को टैक्स के नाम पर लूट रहे हैं। सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है 
 मथुरा महानगर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, राधा कृष्ण वाटिका में सफाई कर्मचारी नहीं आते, राधा कृष्ण वाटिका की गली में अंधकार छा रहा है लेकिन मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए एक भी लाइट नहीं लगाई गई इन सभी समस्याओं की समाधान के मांग के लिए अनेकों बार ज्ञापन दे चुके हैं ।

एक हफ्ते तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर जलकल जी एम के विरोध में दिनांक 18 नवंबर मंगलवार से मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन सुनील का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारियों की होगी।
 
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष राधा सैनी, महानगर उपाध्यक्ष शेखर शास्त्री, महानगर की महासचिव ममता सैनी, राजू सैनी दुलारी सहित दर्जनों महिलाएं पुरुष मौजूद थे। 
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).