रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा: बाढ़ क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन हेतु की मेगा मॉकड्रिल, लिया तैयारियों का जायजा
मथुरा। आज प्रात: 9 बजे थाना मांट क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी मांट व क्षेत्राधिकारी मांट की उपस्थित में बाढ़ के प्रति अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील स्थति में बाढ़ आपदा पर जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज 2026 का आयोजन मॉक अभ्यास स्थल डांगोली खादर, नगला बैसला, जहाँगीरपुर के पास यमुना नदी में बाढ़ आपदा प्रबंधन मेगा मॉकड्रिल की कार्यवाही सकुशल सम्पन्न कराई गयी।
आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल कार्यवाही अभ्यास स्थल पर प्रतिभाग करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सहित पूरी टीम में राजस्व विभाग के तहसीलदार, राजस्व टीम (क्षेत्रीय लेखपाल / आर०आई०/ नायाब तहसीलदार), पुलिस विभाग के थाना मांट व थाना सुरीर व थाना नौहझील के पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के एम०ओ०आई०सी० मेडीकल टीम के साथ।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता टीम के साथ। अग्निशमन एवं इमरजेंसी सर्विस संबंधित स्टेशन आफीसर टीम। विद्युत विभाग के अवर अभियंता टीम के साथ उपस्थित रहे। डंगोई खादर, नगला बैसला, यमुना नदी के पास तहसील मांट के अन्य संबंधित विभाग अभ्यास स्थल पर टीम। एन०सी०सी०/ नेहरू युवा केन्द्र / प्रान्तीय रक्षा दल 25-25 वालेन्टियर्स। होमगार्ड आपदा से प्रशिक्षित 10 होमगार्डस मय आपदा किट के साथ। पंचायती राज विभाग क्षेत्रीय सफाई कर्मी / ए०डी०ओ० पंचायत / खण्ड विकास अधिकारी। जिला कार्यक्रम अधिकारी क्षेत्रीय व आंगनबाडी कार्यकत्री तथा उपायुक्त मनरेगा एस०एस०जी० महिला समूह मौजूद रहे।
इसी तरह थाना शेरगढ क्षेत्रान्त्रर्गत उपजिलाधिकारी छाता व क्षेत्राधिकारी छाता की उपस्थित में बाढ के प्रति अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील स्थति में बाढ आपदा पर जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज 2026 का आयोजन मॉक अभ्यास स्थल मझोई गाँव के पास यमुना नदी में बाढ़ आपदा प्रबंधन मेगा मॉकड्रिल की कार्यवाही सकुशल सम्पन्न कराई गयी जिसमें राजस्व विभाग के तहसीलदार सचिन पवार ,नायव तहसीलदार अनमोल गर्ग ,कानूनगो नरेश शर्मा ,लेखपाल सतेन्द्र सिंह व 15 अन्य लोग टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम थाना प्रभारी उ0नि0 सतेन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज विसंभरा उ0नि महावीर सिंह 20 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल मौजूद रहे।
राजस्थान SDRF के प्रभारी नरपत सिंह , पुष्पेन्द्र सिंह , 24 सदस्य टीम भी थे। NDRF गाजियाबाद प्रभारी विनोद कुमार, धर्मवीर सिंह व ३२ सदस्य टीम तथा NCC तुलुशमा, कैप्टन भूतुल शर शर्मा, सुबेदार तेजेंद्र व 25 कैडेट टीम पुरुष मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के देवेंद्र चौधरी व 5 सदस्य टीम, 2 एम्बुलेंस, होम गार्ड विभाग के 51 सदस्य मौजूद रहे।
- Legend News

Recent Comments