कर्नाटक पुलिस ने खंडवा से एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। मौलाना मुफ्ती गुलाम मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। उस पर 24 वर्षीय अध्‍यापिका से रेप का आरोप है। पीड़िता कर्नाटक की रहने वाली है। आरोप है कि मौलाना नशे की गोलियां खिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था। इस दौरान उसका दो बार गर्भपात भी कराया गया। कर्नाटक में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कर्नाटक पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
दरअसल, नेपाल के रहने वाले मौलाना ने कर्नाटक की आलीमा टीचर से दुष्कर्म किया है। मदरसे में बच्चों पढ़ाने के लिए आलिमा टीचरों को मौलाना ने कर्नाटक से बुलाया था। मौलाना 2020-2021 में कर्नाटक के हुबली में तहरीर देने गया था। मौलाना की वहां पीड़िता से मुलाकात हुई थी। मौलाना की गिरफ्तारी के बाद खंडवा पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। 
कर्नाटक की क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बैंगलोर थाने में एक आलिमा (टीचर) ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसी केस में कर्नाटक पुलिस खंडवा आई और दिनभर सर्चिंग की। 7 सदस्यीय टीम को देर शाम सफलता मिली। मौलाना को गिरफ्तार कर थाना मोघट रोड पर पूछताछ की। 
जानकारी के मुताबिक खंडवा के अहमदपुर खैगांव रोड पर एक मदरसा है। जहां के मौलाना गुलाम जिलानी ने बच्चों को तालिम देने के लिए कर्नाटक से दो आलिमा बुलाई थीं। इनमें से एक आलिमा के साथ दुष्कर्म किया और दो बार अबॉर्शन भी कराया। इधर, मौलाना पक्ष के लोगों का कहना है कि मौलाना ने एक आलिमा से निकाह कर लिया था और उसे साथ रखा। बाद में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ तो मौलाना ने कर्नाटक छोड़ दिया था। हालांकि पुलिस के सामने मौलाना ने निकाह नामा पेश नहीं किया। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म केस में आठ आरोपी हैं। इनमें अबॉर्शन कराने वाले डॉक्टर भी आरोपी बनाए गए हैं। डॉक्टर के बारे में खुलासा पुलिस जल्द खुलासा करेगी। कर्नाटक पुलिस आरोपी को आज खंडवा कोर्ट में पेश करेगी। जहां से आरोपी मौलाना को ट्रांजिट रिमांड पर कर्नाटक ले जाया जाएगा।
मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है मौलाना
मौलाना नेपाली है लेकिन बचपन से उसने पूरी तालिम खंडवा में ली है। इस केस में खंडवा पुलिस किसी भी तरह का बयान देने से बच रही है। मामला हाईप्रोफाइल है, इसलिए पूरा जिम्मा कर्नाटक पुलिस पर छोड़ दिया है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).