रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा: निगम अधिकारियों के आश्वासन पर किसान नेताओं ने स्थगित किया आंदोलन
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील का मथुरा महानगर के होली गेट चौराहे पर मथुरा वृंदावन नगर निगम की कार्य प्रणाली के विरोध में धरना प्रदर्शन का आज कार्यक्रम था, उससे पहले ही मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारियों ने मथुरा महानगर के चौबिया पाड़ा स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचकर सभी समस्याओं का आश्वासन किसान नेताओं को दिया, उसके बाद होली गेट चौराहे के आंदोलन को किसान नेताओं ने स्थगित किया।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के कैंप कार्यालय पर सहायक नगर आयुक्त कल्पना चौहान ने किसान नेताओं से ज्ञापन लिया किसान नेताओं को आश्वासन दिया आपको न्याय मिलेगा।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने सहायक नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन नगर निगम कल्पना चौहान को बताया कि मथुरा महानगर के गोवर्धन चौराहा स्थित गुलमोहर सिटी में भू माफियाओं द्वारा नगर निगम की जमीनों पर नाजायज कब्जे किए जा रहे हैं।
गुलमोहर सिटी में 4200 वर्गगज जमीन भारतीय किसान यूनियन सुनील के आंदोलन के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने कब्जा मुक्त कराई थी, इस जमीन को पूर्व नगर आयुक्त शशांक चौधरी जी ने पार्क के लिए स्वीकृत की थी 650000 का टेंडर भी पास हो चुका है, इस जमीन पर पार्क का निर्माण नहीं हो रहा।
सहायक नगर आयुक्त कल्पना चौहान ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही पार्क का निर्माण होगा। सहायक नगर आयुक्त को मथुरा महानगर के चौबिया पाड़ा क्षेत्र में निरंतर फट रहे मकान के संबंध में भी बताया। चौबिया पाड़ा क्षेत्र टीले पर बसा हुआ है, पचास साल से यहां पर नालियां नहीं बनीं, अंग्रेजों के जमाने की पाइपलाइन से यहां निरंतर मकान फट रहे हैं। मथुरा महानगर के बिरला मंदिर स्थित राधा कृष्ण वाटिका में विकास के नाम पर पत्थर तो लग गए लेकिन विकास कुछ भी नहीं हुआ। मथुरा महानगर में पीने के मीठे पानी पर जल माफियाओं का राज है। मथुरा महानगर की जनता अपने पैसे से पानी खरीदने को मजबूर है।
किसान नेताओं ने कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन सहायक नगर आयुक्त कल्पना चौहान जी ने दिया इसलिए 26 मार्च तक भारतीय किसान यूनियन सुनील के आंदोलन को स्थगित किया जाता है। अगर 26 मार्च तक पार्क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो पुनः मथुरा वृंदावन नगर निगम के खिलाफ आंदोलन का बड़ा बिल्कुल बजाया जाएगा, अनिश्चितकालीन धरने को भी मजबूर होंगे।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, जिला सलाहकार प्रयागनाथ चतुर्वेदी, महानगर संयोजक असलम कुरैशी, महानगर संगठन मंत्री आलोक चतुर्वेदी, बलदेव प्रसाद चतुर्वेदी, अरुण चतुर्वेदी, सुमित चतुर्वेदी, प्रमुख रूप से मौजूद थे।
- Legend News

Recent Comments