रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मिला विशेष आमंत्रण
मथुरा। मानवाधिकार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे मथुरा के युवा सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की ओर से एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है।
10 दिसंबर 2025 को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम के ऑडिटोरियम-1 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से सीमित आमंत्रित प्रतिनिधियों को ही बुलाया गया है, जिनमें मथुरा के कृष्णा राजपूत का चयन होना शहर के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
कृष्णा राजपूत पिछले कई वर्षों से मानवाधिकार, जनसरोकार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर ज़रूरतमंद लोगों की सहायता, प्रशासनिक अधिकारियों से जनहित को लेकर संवाद और युवाओं को जागरूक करने के प्रयासों के कारण उनकी पहचान एक सक्रिय और प्रभावी समाजसेवी के रूप में बनी है।
NHRC के इस निमंत्रण को उनके सामाजिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता माना जा रहा है। कृष्णा राजपूत ने कहा कि यह आमंत्रण उनके लिए सम्मान के साथ-साथ और अधिक जिम्मेदारी भी लेकर आया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी वे मानवाधिकार और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर और अधिक मजबूत आवाज़ उठाते रहेंगे।
मथुरा के कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
- Legend News

Recent Comments