मथुरा। मथुरा रिफाइनरी ने 19 जनवरी 2026 को अपने 45वें रिफाइनरी दिवस का उत्साह और उमंग के साथ आयोजन किया, जो इसकी गौरवशाली यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। रिफाइनरी दिवस के कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर श्री ए एस साहनी, अध्यक्ष, इंडियन ऑयल पधारे। अपने इस संक्षिप्त दौरे में श्री साहनी ने नगर चौपाल, रिफाइनरी नगर में वृक्षरोपण किया और रिफाइनरी कर्मियों को रिफाइनरी दिवस की बधाई दी और सभी रिफाइनरी कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा, साथ ही भविष्य में भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया।

बाद में रिफाइनरी में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई श्री मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने की और रिफाइनरी ध्वज फहराया । इस अवसर पर श्री अनिल कुमार, सीजीएम (एचआर), श्री वी. सुरेश, सीजीएम (टीएस एवं एचएसई), श्री सुधांशु कुमार, सीजीएम (एम एंड सी, ईएस एवं निरीक्षण), श्री एच.एस. रुखियार, सीजीएम (टी), श्री हरीश पहल, संयुक्त सचिव (आईडी), श्री फतेह सिंह, कोषाध्यक्ष (कर्मचारी संघ), श्री डी.एस. चहर, सचिव, श्री आशीष दहिया, सीईसी (ओफिसर्स एसोसिएशन) तथा बड़ी संख्या में रिफाइनरी कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल ने सभी रिफाइनरी कर्मियों को सेवा में समर्पण की शपथ दिलाई|  श्री अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और साढ़े चार दशकों में मथुरा रिफाइनरी की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष। इंडियनऑयल तथा निदेशक (रिफाइनरीज) के शुभकामना संदेश क्रमशः श्री वी. सुरेश और श्री सुधांशु कुमार द्वारा पढ़कर सुनाए गए। वर्ष 2025 के लिए रिफाइनरी के प्रदर्शन पर प्रस्तुति श्री इमरान अली खान, डीजीएम (टीएस) द्वारा दी गई। सभा को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने सभी रिफाइनरी कर्मियों को बधाई दी और कहा कि रिफाइनरी की सफलता इसके पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने 2025 को एक ऐतिहासिक वर्ष बताया, जिसमें नए रिकॉर्ड और मानक स्थापित किए गए, तथा भविष्य में निरंतर उत्कृष्टता का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में नई पहलों के वर्चुअल उद्घाटन, श्री हरिश पहल और श्री आशीष दहिया के प्रेरक संबोधन तथा श्री डी.सी. वर्मा, जीएम (ईएमएस, एमएस, एल एंड डी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन भी शामिल रहा।
सांयकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह के साथ समारोह का समापन हुआ।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).