रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा रिफाइनरी ने मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक समारोह का हिस्सा बनते हुए मथुरा रिफाइनरी ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। रिफाइनरीकर्मियों ने योग आसनों का अभ्यास शारीरिक मजबूती, मानसिक स्थिरता और आध्यात्मिक शांति के लिए किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने और भारत की प्राचीन कला के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से योग प्रोटोकॉल के अभ्यास करने के लिए कम्यूनिटी सेंटर, रिफाइनरी नगर में एक सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया।
इस विशेष अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख श्री मुकुल अग्रवाल ने प्रतिभागियों के जुनून की सराहना की और शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक व आध्यात्मिक कल्याण के लिए सही मुद्रा का अभ्यास करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर रिफाइनरी के वरिष्ठ अधिकारी, ऑफ़ीसर्स एसोसिएशन व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ साथ, रिफाइनरीकर्मियों, महिलाओं और बच्चों ने योग अभ्यास किया।
कार्यक्रम के योग शिक्षक, श्री राजेश अग्रवाल ने योग आसनों को प्रदर्शित किया। उनके साथ श्री तारेश डागर ने भी योग आसान व योग साधना के बारे में सभी को अवगत कराया। सभी प्रतिभागियों ने दिशा- निर्देशों का ठीक से पालन किया और एक साथ कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
- Legend News

Recent Comments