​मथुरा। साइबर ठगों के खिलाफ मंगलवार सुबह मथुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार थाना क्षेत्रों के 28 ठिकानों पर छापेमारी की। इस अभियान में 300 पुलिसकर्मियों ने 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिससे ठगों में हड़कंप मच गया। 

चार थाना क्षेत्रों के 28 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आठ क्षेत्राधिकारी, 16 थानों की पुलिस, दो कंपनी पीएसी और करीब 300 पुलिसकर्मियों ने साइबर ठगों के नेटवर्क को चारों ओर से घेर लिया।

कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन शुरू कर दिया गया है। पुलिस अभियान से साइबर ठगों में हड़कंप मच गया।

28 ठिकानों की घेराबंदी, 300 पुलिसकर्मियों ने 100 संदिग्धों को उठाया

 आठ क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में 16 थानों की पुलिस, दो कंपनी पीएसी और करीब 300 पुलिसकर्मी सुबह होने से पहले ही गांवों में पहुंच गए। पुलिस ने सभी प्रमुख रास्तों की घेराबंदी कर संदिग्धों के भागने के रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद अलग-अलग टीमों ने एक साथ ठिकानों पर दबिश दी।

एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध से आम जनता को बचाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जनपद के 4 अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कई गांवों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था। आज सुबह से ही पुलिस की कई टीमें इन चिह्नित गांवों में छापेमारी कर रही हैं। अपराधियों की धरपकड़ और उन पर पैनी नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
​इस बड़े ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने मौके से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने भारी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए उठाया गया है। चूंकि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए पुलिस हर एक कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).