रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा: 3 थानों की पुलिस ने दबोचे 36 साइबर ठग, दर्जनों फर्जी आधार कार्ड, सिम कार्ड व मोबाइल फोन ज़ब्त
मथुरा। जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है । इसी कढ़ी में आज जिले के 3 थानों की पुलिस ने 36 साइबर अपराधियों को जहां गिरफ्तार किया वहीं इनके पास से दर्जनों फर्जी आधार कार्ड, सिम कार्ड व मोबाइल फोन ज़ब्त किये है।
थाना कोसीकलां पुलिस व साइबर/सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही द्वारा साइबर ठगी करने वाले 22 अभियुक्तगण को 58 फर्जी (कूटरिचत) आधार कार्ड व 05 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।
थाना कोसीकलां पुलिस टीम व साइबर/सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनाक 07.07.2026 को समय 20.20 बजे कोसी-शाहपुर रोड से पतराम की पुलिया के पास थाना कोसीकला मथुरा से साइबर ठगी करने वाले 22 अभियुक्तगण 1.साजिद खान पुत्र उमरी उम्र करीब 32 वर्ष 2.आजाद पुत्र अब्दुल रहमान उम्र करीब 29 वर्ष 3.तसलीम पुत्र खुर्शीद उम्र करीब 25 वर्ष 4.असरुद्दीन पुत्र इसराईल उम्र करीब 36 वर्ष 5.जाकिर पुत्र इब्बर उर्फ झब्बर उम्र करीब 38 वर्ष 6.अरशद पुत्र सहाब उम्र करीब 35 वर्ष 7.अफजल पुत्र असगर उम्र करीब 20 वर्ष 8.हसीन पुत्र जाकिर उम्र करीब 18 वर्ष 9.तारिफ पुत्र रफीक उम्र करीब 25 वर्ष 10.तारिफ पुत्र मम्मी खान उम्र करीब 28 वर्ष निवासीगण नंगला सिरौली थाना कोसीकला जनपद मथुरा 11.आबरून पुत्र हारून उम्र करीब 20 वर्ष निवासी नंगला उटावर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा 12.मुकीम पुत्र उम्मर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी नंगला सिरौली थाना कोसीकलां जनपद मथुरा 13.धोङू पुत्र चुस्सा उम्र करीब 40 वर्ष 14.परवेज पुत्र खुर्शीद उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण नंगला उटावर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा 15.आरिफ पुत्र उमर उम्र करीब 38 वर्ष 16.आजाद पुत्र समून उम्र करीब 27 वर्ष 17.तालिम पुत्र जमील उम्र करीब 28 वर्ष निवासी नंगला उटावर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा 18.रफीक उर्फ रफ्फा पुत्र इब्बर उम्र करीब 28 वर्ष 19.जावेद पुत्र अब्दुल रहमान उम्र करीब 42 वर्ष 20.साफेद पुत्र अशरफ उम्र करीब 25 वर्ष निवासीगण नंगला सिरौली थाना कोसीकलां जनपद मथुरा 21.निसार पुत्र जमील उम्र करीब 25 वर्ष 22.अंशब पुत्र जमील उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण नंगला उटावर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा, को 58 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोसीकलां पर मु0अ0सं0-456/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
अपराध करने का प्रकार
अभियुक्तगण ने बताया कि वे व्यक्तियों के आधार कार्ड को फर्जी सिम निकालने के लिए बनाकर रखते हैं । अभियुक्तगण एक साथ मिलकर अपने अपने मोबाइल फोन जिनमें फर्जी सिम डालकर बाहर के मोबाइल नम्बर को आगे पीछे नम्बर बदलकर लगाते रहते हैं तथा फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान गोपनीय रखते हुए लोगों को फोन, लिंक, ओटीपी एवं अन्य झांसे देकर साइबर ठगी करते हैं व लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करते हैं ।
थाना बरसाना पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी करने वाले 08 अभियुक्तगण को 08 फर्जी (कूटरिचत) आधार कार्ड,08 फर्जी सिम कार्ड व 03 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।
थाना बरसाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना की सूचना पर दिनांक 08.07.2026 समय 12:27 बजे नगर पंचायत कुड़ाघर के पास चारदिवारी वाले खाली प्लाट के अन्दर से साइबर ठगी करने वाले 08 अभियुक्तगण 1.मुस्तकीम पुत्र आमीन उम्र करीब 19 वर्ष 2.हनीफ पुत्र दानू उम्र करीब 50 वर्ष 3.मौसम पुत्र जलैव खाँ उम्र करीब 27 वर्ष 4.अब्दुल राशिद पुत्र अब्दुल करीम उम्र करीब 24 वर्ष 5.अजहरुद्दीन पुत्र आसू मोहम्मद उम्र करीब 22 वर्ष 6.जाहिद पुत्र ओसल उम्र करीब 26 वर्ष 7.आबिद पुत्र लियाकत मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष 8.जावेद पुत्र लियाकत उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण हाथिया थाना बरसाना जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 08 फर्जी (कूटरिचत) आधार कार्ड,08 फर्जी सिम कार्ड व 03 मोबाइल फोन बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बरसाना पर मु0अ0सं0 248/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
अपराध करने का प्रकार
अभियुक्तगण द्वारा अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करते हैं तथा फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान छिपाते हुए लोगों को फोन, लिंक, ओटीपी एवं अन्य झांसे देकर साइबर ठगी करते हैं तथा लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करते हैं ।
थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा साइबर ठगी करने वाले 06 अभियुक्तगण को 08 फर्जी आधार कार्ड, 07 फर्जी सिम कार्ड एवं 06 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।
थाना शेरगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना की सूचना पर आज दोपहर जंघावली पुलिया के पास बनी चार दीवारी के अन्दर से 6 साइबर ठग दिलशाद पुत्र जमीन उम्र करीब 26 वर्ष, रिजवान पुत्र सहाबुद्दीन उम्र करीब 18 वर्ष, नाजिम पुत्र शेर मोहम्मद उम्र करीब 22 वर्ष 4.शाहिद पुत्र जमील निवासी ग्राम जंघावली उम्र करीब 30 वर्ष 5.रिहान पुत्र मुस्ताक उम्र करीब 19 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम जंघावली थाना शेरगढ मथुरा व 6.हैदर पुत्र हासम निवासी भीलमका थाना डीग जिला डीग राजस्थान उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की तलाशी से 08 कूटरचित आधार कार्ड, 07 फर्जी सिम कार्ड व 06 मोबाइल फोन बरामद किये गये ।अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना शेरगढ़ पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/111(3) BNS व 66C,66D IT ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
अपराध करने का प्रकार
अभियुक्तगण ने बताया कि वे व्यक्तियों के आधार कार्ड को फर्जी सिम निकालने के लिए बनाकर रखते हैं । अभियुक्तगण एक साथ मिलकर अपने अपने मोबाइल फोन जिनमें फर्जी सिम डालकर बाहर के मोबाइल नम्बर को आगे पीछे नम्बर बदलकर लगाते रहते हैं तथा फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन का उपयोग कर स्वयं की पहचान गोपनीय रखते हुए लोगों को फोन, लिंक, ओटीपी एवं अन्य झांसे देकर साइबर ठगी करते हैं व लोगों से विभिन्न बहानों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित कराकर अवैध लाभ प्राप्त करते हैं ।
- Legend News

Recent Comments