मथुरा। आज 11 मई को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा थाना महावन क्षेत्र में पर्यवेक्षण कर चैकिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इन निर्देशों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की गयी ।

थाना महावन में 109 वाहनों की चैकिंग की गई ज‍िसमें  11 चालान क‍िए गए, बलदेव में 120 वाहनों की चैकिंग के बाद 15 चालान क‍िए गए तथा 2 वाहनों को सीज क‍िया, राया में 85 वाहनों की चैकिंग के बाद 6 वाहनों का चालान क‍िया गया। 

इसी क्रम में मांट में 75 वाहनों की चैकिंग के बाद 3 चालान, सुरीर में 3 चालान क‍िए गए। नौहझील में 45 वाहनों की चैकिंग व 06 का चालान, शेरगढ़ में 82 वाहनों की चैकिंग व 05 चालान, छाता में 66 व 11 चालान, कोसीकलां में 106 वाहनों की चैकिंग व 10 चालान व एक वाहन सीज क‍िया गया।

बरसाना में 45  वाहनों की चैकिंग व 04 चालान  क‍िये, गोवर्धन    275 वाहनों की चैकिंग व 16 का चालान व 1 वाहन सीज क‍िया तथा मगोर्रा में 75  वाहनों की चैकिंग के दौरान 05 वाहनों का चालान कि‍या गया। 
      
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).