रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा कांग्रेस ने की संगठन सृजन अभियान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्य रूप से मथुरा जनपद की ऑब्जर्वर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती अंजली निंबालकर व सहयोगी कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रतिमा सिंह, शिवराम वाल्मीकी, अजय शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन सृजन अभियान की ऑब्जर्वर श्रीमती अंजलि निंबालकर जी ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी कांग्रेस सांसद व एल ओ पी नेता श्री राहुल गांधी जी के निर्देश अनुसार संगठन सृजन अभियान पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में चलाया जा रहा है, जो प्रत्येक जनपद के ब्लॉक नगर पंचायत ग्राम पंचायत वार्ड स्तर तक बैठक आयोजित कर प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात कर कांग्रेस की मजबूती के लिए विचार लिए जाएंगे, पूर्व व वर्तमान में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की स्थिति पर नजर रखते हुए जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया संगठन सृजन अभियान के तहत की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से शिवदत्त दत्त चतुर्वेदी मनोज गौड़ उमेश शर्मा कुंवर सिंह निषाद आदित्य तिवारी जिलानी कादरी रमेश कश्यप विपुल पाठक करन निषाद अशोक निषाद लता चौहान गीता दिवाकर ललिता देवी रूपा लवानिया नीलम कुलश्रेष्ठ सुनील चौधरी मानवेंद्र पांडव पुनीत बघेल प्रवीण ठाकुर हरीश सारस्वत संजय पचौरी वीरेंद्र उपाध्याय महेश चौबे पूरन सिंह कमल शर्मा अनिल खरे रवि वाल्मीकि बालवीर प्रधान ज्ञान सिंह चौधरी राजा गौतम शैलेंद्र चौधरी पंकज चौधरी दीपक दीक्षित राजकुमार तिवारी धर्मेंद्र प्रधान अमित दीक्षित दीपक सिंह दीपक आर्य बनवारी चौधरी महेश महावर अशोक शर्मा गौरीशंकर यादव हाशिम ह्यूमर अजीम शाह सरवन अहमद राजेश कुमार सुरेश शर्मा सहित आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Recent Comments