रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा: राजा बलदाऊ की नगरी बलदेव में हुरंगा की धूम, फूलों की बारिश संग कोड़ामार होली
मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ महाराज की नगरी मथुरा के बलदेव कस्बे में आज हुरंगा धूमधाम के साथ खेला जा रहा है. हुरंगा होली में दाऊजी यानी बलराम से जुड़ी होली होती है. इसमें कोड़ामार होली खेली जाती है. फूलों की भी बारिश की जाती है. होली के दूसरे दिन हुरंगा मनाने की परंपरा है. कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ की नगरी में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होली खेली जा रही है.
हुरंगा होली के दौरान महिलाएं अपने जेठ के साथ मंदिर परिसर में होली खेल रही हैं. भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ महाराज की नगरी बलदेव मे हुरंगा धूमधाम से चल रहा है. इसमें जेठ के कपड़े फाड़कर कोड़ा बनाया जाता है. इसमें जेठ, पलटी मारकर देवरानी पर रंग डालते हैं. इसे कोड़ामार होली भी कहते हैं.
दाऊजी की नगरी में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा
गौर करें तो भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊजी महाराज की नगरी बलदेव कस्बे में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा आज खेला जा रहा है. रंग खेलने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हुए हैं. लोगों को हुरंगा होली का काफी इंतजार रहता है.
चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीय को हुरंगा
मथुरा के बलदेव कस्बे में प्राचीन मंदिर, कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ को लेकर बना हुआ है. देश-विदेश से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं. चैत कृष्ण पक्ष द्वितीय को होली के दूसरे दिन हुरंगा होली, मंदिर परिसर में खेला जाता है.

Recent Comments