रिपोर्ट : LegendNews
सेवा पखवाड़े पर भाजपा ने डॉ देवेंद्र हॉस्पिटल में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा महानगर के द्वारा सोमवार को डॉ देवेंद्र हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
शिविर में डॉ देवेंद्र, डॉ प्रीती जैन एवं डॉ एसपी सिंघल ने 100 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि एक सुंदर जीवन तभी संभव है जब आपका मन और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए हम सुबह से उठकर रोज प्राणयाम और योगासन करें तो बीमारियां हमें छू भी नहीं सकती हैं।
गिर्राज महाराज कॉलेज में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सोमवार को शहर के गिर्राज महाराज कॉलेज में प्रदर्शनी का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बाल्यकाल से लेकर वर्तमान समय तक के सभी क्रियाकलापों एवं उनके व्यक्तित्व कृतित्व से सम्बंधित चित्रों का प्रदर्शन किया गया। सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में लगे चित्रों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा नरेंद्र मोदी जैसे नेता बहुत मुश्किल से पैदा होते हैं। हमें उनके जीवन के प्रत्येक चरण से शिक्षा ग्रहण करने की आवश्यकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन महात्मा की तरह रहा है। उन्होंने कभी अपने लिए और अपने परिवार के लिए चिंतन नहीं किया। हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की चिंता की है। सेवा पखवाड़ा अभियान के महानगर संयोजक महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा के तहत महानगर के सभी मंडल, वार्ड, गली, मोहल्ला में कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजानिक सेवा कार्य किये जायेंगे। इस दौरान गिर्राज महाराज कॉलेज के निर्देशक आशुतोष शुक्ला, नेत्रपाल चौधरी, सुरेंद्र निषाद, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
- Legend News
Recent Comments