मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं पदाधिकारि‍यों ने नगर आयुक्त मथुरा छोड़ो अभियान के तहत आज हाथों में पट्टीका लेकर जय जवान जय किसान नगर आयुक्त मथुरा छोडो के गगन भेदी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया 
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव उदय भान सिंह जाटव ने  संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में नगर निगम की सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं द्वारा निरंतर कब्जे किए जा रहे हैं जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम में कर चुके हैं लेकिन मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं देते मथुरा महानगर के गोवर्धन रोड गुलमोहर सिटी में भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करके 2 साल पहले एक कीमती जमीन को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त करायी थी जिसमें मथुरा वृंदावन नगर निगम का वोर्ड भी लगा हुआ है 2 साल पहले पार्क के लिए यह जमीन स्वीकृत हुई थी लेकिन अभी तक इस जमीन में पार्क नहीं बनाया गया दोबारा इस जमीन को नगर निगम के अधिकारी भू माफियाओं को दैना चाहते हैं मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त जनता से सही व्यवहार में बात नहीं करते किसान नेताओं से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं 
ऑफिस में बैठने के बाद हिटलर शाही का रवैया अपना ते है किसान नेता जब मिलने की कोशिश करते हैं तो कहा जाता है कि बिना समय लिये बात नहीं करता गोवर्धन रोड पर ही भू माफिया ने एक पशुओं की पौखर को भी कब्जे में ले लिया है पौखर गेट बंद कॉलोनी के अंदर है गुलमोहर सिटी में ही कुछ जमीन भू माफियाओं से नगर निगम ने मुक्त कराई थी लेकिन अभी तक उस जमीन में नगर निगम का बोर्ड नहीं लगा नगर निगम के अधिकारी द्वारा इन जमीनों को भू माफियाओं को गिफ्ट करने की तैयारी में है ऐसा भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारी नहीं होने देंगे 
भारतीय किसान यूनियन सुनील के उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल जिला प्रभारी भगवान दास तोमर ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा वृंदावन नगर निगम तो बन गया लेकिन महानगर में मथुरा वृंदावन नगर निगम की कोई सुविधा नहीं है पूरे महानगर की जनता पीने का मीठा पानी अपने पैसे से खरीदने को मजबूर है नगर निगम के अधिकारी टैक्स के नाम पर जनता को लुटने का काम कर रहे हैं अब किसान सड़कों पर उतर चुके हैं जब तक मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर निगम के नगर आयुक्त को नहीं हटाया जाता व नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले भू माफिया पर कार्रवाई नहीं होती तब तक यह आंदोलन निरंतर चलता रहेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारियों की होगी 
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से असलम कुरैशी भारतीय किसान यूनियन सुनील की उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष रीना कौर जिला सलाहकार प्रयागनाथ चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष मथुरा शिवा वधेल वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत आलोक चतुर्वेदी आदि मौजूद थे ।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).