रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा: 147 दिन से धरना प्रदर्शन के बाद कल रेल रोकेंगे किसान, जिला प्रशासन को दी चेतावनी
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में रेलवे अधिकारियों जिला प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को आज 147 दिन हो गए।
देश का अन्नदाता किसान 147 दिन से दिन और रात धरना स्थल पर डटे हुआ है, भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि 147 दिन से देश का अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है लेकिन जिला प्रशासन कुंभकरण की नींद में सो रहा है।
कल अनिश्चितकालीन आंदोलन को 148 दिन हो जाएंगे कल दिनांक 8 नवंबर 2025 शनिवार को भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी की मौजूदगी में एवं उनके नेतृत्व में कल मथुरा में होगा रेल रोको आंदोलन, जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता पदाधिकारी जी जान से जुट जाएं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने ऐलान किया है 147 दिन से चल रहे आंदोलन को जिला प्रशासन हल्के में ले रहा है, अब किसान रेलवे ट्रैकों पर जाकर रेल रोको आंदोलन करेंगे और वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा। अनिश्चितकालीन धरना स्थल से 200 मीटर दूरी पर रेलवे ट्रैक पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन होगा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारी भूतेश्वर रेलवे स्टेशन मथुरा कैंट आर्य समाज फाटक पर भी रेल रोकेंगे।
देश का अन्नदाता किसान 147 दिन से सड़कों पर आंदोलन कर रहा है लेकिन किसान विरोधी सरकार के नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, कोटा मौजा गांव में किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है लेकिन अभी तक राजस्व विभाग ने किसानों के मकानों का किसानों की भूमि का पूर्ण रूप से सर्वे भी नहीं किया। कोटा मौजा चंदन नगर गांव मथुरा वृंदावन नगर निगम में आता है तो यहां के किसानों को मथुरा वृंदावन नगर निगम के सर्किल रेट के हिसाब से 7500 वर्ग मीटर का चौगुना मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण रेलवे द्वारा किया जा रहा है, उन किसानों के परिवार में एक सदस्य को नौकरी का लाभ दिया जाए। इन सभी मांगों के लिए 147 दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है जिसके तहत कल मथुरा जनपद में रेल रोको आंदोलन होगा।
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, मानिकचंद शर्मा, धर्मेंद्र पाठक, गोपी शर्मा, राकेश शर्मा, चेतन पाठक, ख्यालीराम शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, शकुंतला देवी आदि मौजूद थे।

Recent Comments