​मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मॉर्निंग रन पर निकले सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब पांच बजे सौंख गोवर्धन रोड पर गांव बछगांव के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि गांव के बच्चे रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी और कई बच्चों को रौंदते हुए मौके से निकल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हरियाणा नंबर की कार बता रहे गांव वाले
बताया गया है कि कार का नंबर हरियाणा का है। हादसे में घायल चार बच्चों को केएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर किया गया। इनमें से एक बच्चे की गर्दन की हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सक सभी घायलों का उपचार कर रहे हैं।

सीसीटीवी चेक कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मगोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).