रिपोर्ट : LegendNews
16वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा सिकरवार पब्लिक स्कूल में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन
मथुरा। वंदे मातरम् थीम के अंतर्गत 16वीं वाहिनी सीआरपीएफ, मथुरा द्वारा सिकरवार पब्लिक स्कूल, मथुरा में स्कूली बच्चों एवं सीआरपीएफ अधिकारियों/जवानों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री नितिन कुमार, कमांडेंट, 16वीं वाहिनी, सीआरपीएफ के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सीआरपीएफ कार्मिकों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के सभी छः छंदों का गायन किया।
इस अवसर पर श्री जय प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री रोहित त्रिपाठी, उप कमांडेंट, श्री लोकेश चौधरी, उप कमांडेंट तथा अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान की उपस्थित रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार व उच्च कार्यालयों के दिशा निर्देशों के अनुसार युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को प्रबल करना रहा। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
-Legend News

Recent Comments