मशहूर गायक सोनू निगम का आज 30 जुलाई को जन्मदिन है। अपने विशेष दिन पर उन्होंने पार्टी रखी। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की तमाम नामी हस्तियां शामिल हुई हैं। गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर से लेकर शंकर महादेवन, अनु मलिक और शान तक कई गायक व संगीतकार नजर आए। सोनू निगम ने सभी का तहेदिल से पार्टी में स्वागत किया। शंकर महादेवन आज ही विदेश से लौटे हैं और फ्लाइट से सीधे जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचे। 
सोनू निगम के यहां जन्मदिन की पार्टी में अनु मलिक भी नजर आए। सोनू निगम ने उनका जोरदार स्वागत किया और गले लगते हुए फोटो खिंचवाईं। बता दें कि सोनू निगम और अनु मलिक के बीच काफी आत्मीय रिश्ता है। दोनों सिंगिग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक साथ बतौर जज भी नजर आ चुके हैं। उनके अलावा मशहूर भजन व गजल गायक अनूप जलोटा भी पार्टी में नजर आए। 
संगीतकार और प्लेबैक सिंगर सलीम मर्चेंट भी पार्टी में पहुंचे। साथ ही सिंगर शान भी नजर आए। दोनों के साथ सोनू निगम गले मिलते दिखे। सिंगर के जन्मदिन पर शंकर महादेव ने बताया कि वे आज ही विदेश से लौटे और फ्लाइट से सीधे जन्मदिन में पहुंचे हैं। उन्होंने जावेद अख्तर से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। 
सोनू निगम के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी 29 जुलाई को अनूप जलोटा ने जन्मदिन मनाया। सोनू निगम के जन्मदिन की पार्टी में भी उनका केक कटिंग कार्यक्रम रखा गया। एक केक सोनू निगम ने काटा और दूसरा अनूप जलोटा ने। इस दौरान जावेद अख्तर में मजाकिया अंदाज में कहा, 'इन्होंने एक-दूसरे का केक काटा है, नहीं तो लोग तो एक-दूसरे का रास्ता काटते हैं'। 
जन्मदिन की पार्टी में सोनू निगम गीतकार जावेद अख्तर के पैर छूते भी नजर आए। पार्टी के दौरान मेहमानों को सोनू निगम की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस दौरान शान ने कहा, 'इस तरह की डॉक्यूमेंट्री कभी बनी नहीं है। अक्सर यही समझा जाता है कि सिंगर स्टेज पर गाते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री एक मिसाल है सिंगर्स की मेहनत और संघर्ष का। उन्हें शुभकामनाएं'।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).