मथुरा। प्रमुख समाज सेवी, सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी मानवेन्द्र सिंह पाण्डव को पार्टी नेतृत्व ने उनके द्वारा की जा रही संगठन में सेवाओं को देखते हुए  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, उत्तर प्रदेश ( ब्रज प्रांत) का प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इसकी सूचना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन वेणुगोपाल जी ने पत्र जारी करके दी। इससे पहले पाण्डव कांग्रेस पार्टी में  विभिन्न पदों पर रहे और संगठन में प्रदेश महासचिव  का कार्यभार देख रहे थे।

आपको अवगत कराना है कि मानवेन्द्र सिंह पाण्डव श्री रणवीर सिंह पाण्डव के सुपुत्र हैं। रणवीर पांडव का जिला अध्यक्ष का कार्यकाल बेहद स्वर्णि‍म रहा, उनकी पूरे जिले में कठिन मेहनत के परिणाम स्वरुप ही कांग्रेस पार्टी के विधायक, सांसद, चेयरमैन और एमएलसी बने थे। श्री पाण्डव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री भी रहे  हैं। तथा 2017 में उन्होंने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा ।

चौधरी मानवेंद्र सिंह पाण्डव के नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव चौधरी रणबीर सिंह पाण्डव, पूर्व उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, पूर्व शहर अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार रावत, पूर्व प्रदेश सचिव  महेश रावत,  किसान कांग्रेस के पूर्व महासचिव महेंद्र प्रताप पाण्डव, उमेश पंडित, जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण भास्कर, दिनेश पाठक, आबि‍द हुसैन, सोहन सिंह सिसोदिया, उमेश भारद्वाज, हरवीर चौधरी, बिहारी कांत तिवारी, एमएम शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, रुस्तम सिंह लोधी, वीरेंद्र उपाध्याय, संजय पचौरी कुंवर सिंह निषाद, सत्यम चतुर्वेदी, प्रेमशंकर शर्मा, उमाशंकर शर्मा, विक्रम वाल्मीकि, एनएसयूआई के  शिशुपाल चौधरी, कासान रिजवी, हरीश पचौरी, अजय कुमार , राजकुमार उपाध्याय ,गीता दिवाकर, रूपा लवानिया दीक्षित, चौधरी शैलेंद्र सिंह , नरेश राजावत, मनोज गौड़ , महेश चौबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).