नई दिल्‍ली। पोन्नियिन सेल्वन 2 शुक्रवार यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म का पहला पार्ट सुपर सक्सेसफुल रहा था, वहीं पीएस 2 से भी मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं। कल्कि के नॉवेल पर बेस्ड मैग्नम ओपस से उम्मीद की जा रही है कि वह अपने प्रीक्वल की तरह टिकट खिड़कियों पर नए रिकॉर्ड सेट करेगी। 

चोल साम्राज्य के इतिहास को एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर लाने के लिए मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' इस फ्राइडे थिएटर में रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म में फिल्म चियान विक्रम, कार्ति, जयम रवि, ऐश्वर्या राय, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, जयराम जैसे दिग्गज सितारे हैं। 24 अप्रैल को पीएस-2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

खास बात ये है कि ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर पीएस-1 की तरह की इसके सेकंड पार्ट के लिए भी ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग कलेक्शन में ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, अब भी मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' के पास आज का दिन बाकी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो हर दिन के साथ इस फिल्म का बज और ज्यादा बढ़ रहा है, इसके अलावा ये फिल्म आइमैक्स में भी रिलीज हो रही है, जो ऑडियंस के लिए एक विजुअल ट्रीट है।

गौरतलब है कि जब पीएस-1 रिलीज हुई थी, तो उसमें सालों बाद ऐश्वर्या राय को नंदिनी के किरदार में देखकर ऑडियंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई थीं। आपको बता दें मणि रत्नम की फिल्म से पहले ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में नंदिनी का किरदार निभाया था और जब दोबारा उन्हें इसी नाम के साथ लोगों ने स्क्रीन पर देखा, तो वह अपनी खुशी नहींरोक सके। 

कल्कि के नॉवेल पर बेस्ड मैग्नम ओपस से उम्मीद की जा रही है कि वह अपने प्रीक्वल की तरह टिकट खिड़कियों पर नए रिकॉर्ड सेट करेगी। 
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).